भारत

पिता ने बेटे और पत्नी के साथ खाया जहर, इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

jantaserishta.com
6 July 2024 1:33 PM IST
पिता ने बेटे और पत्नी के साथ खाया जहर, इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?
x

सांकेतिक तस्वीर

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में घरेलू विवाद के कारण एक युवक ने अपने बेटे और पत्नी के साथ जहर खा लिया। महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई जबकि पिता-पुत्र का इलाज अस्पताल में जारी है। मृतका की पहचान शहर के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर एक निवासी सूरज कुमार शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा के रूप में की गई है। जबकि सूरज शर्मा व छह वर्षीय पुत्र मुन्ना का इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला की मौत होने के बाद नगर पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि सूरज के परिजन उसकी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया।
समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। घटना में सूरज कुमार शर्मा की पत्नी आकांक्षा शर्मा की मौत हो गई है। बाकी पिता-पुत्र की स्थिति सामान्य हो रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूरज कुमार शर्मा व उनकी पत्नी आकांक्षा ने 6 वर्षीय बच्चा के साथ जहर खा लिया। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जोर-जोर से उल्टी होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग को घटना की जानकारी हुई। सूरज शर्मा ने जहर खाने की बात पड़ोसियों को बतायी। पड़ोसी ने तत्काल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां से महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि वह पंजाबी कॉलोनी गली नंबर एक में रहता है। उसकी पहली पत्नी सविता की मौत हो गई। उसे एक लड़का है जो ननिहाल हाजीपुर में रहता है। दूसरा उसके साथ रहता है। इसके बाद उसने डेढ़ साल पहले दूसरी शादी सीतामढ़ी में आकांक्षा शर्मा से की। पिछले कुछ महीनों से परिवार के लोग उनकी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वही घर की जमीन भी लिखने को बोल रहे थे। सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व कुछ लोगों के द्वारा खाटू श्याम मंदिर के पास पत्नी को धमकी दी गई। इससे तंग आकर तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का निर्णय लिया। फिलहाल सूरज कुमार शर्मा व उनके पुत्र मुन्ना का इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story