भारत

महिला कांस्टेबल शराब तस्कर के साथ अरेस्ट, विभाग में हड़कंप

jantaserishta.com
1 July 2024 1:01 PM IST
महिला कांस्टेबल शराब तस्कर के साथ अरेस्ट, विभाग में हड़कंप
x
पुलिसकर्मियों को रौंदकर भागने की कोशिश की.
कच्छ: गुजरात में एक महिला पुलिसकर्मी शराब तस्करी के मामले में पकड़ी गई हैं. आरोपी महिला पुलिसकर्मी गुजरात सीआईडी में तैनात थी. रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की तो उसमें सवार तस्करी के आरोपी और महिला सिपाही ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदकर भागने की कोशिश की.
आरोपी महिला सिपाही की पहचान पूर्वी कच्छ के CID शाखा में तैनात नीता चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बीती रात पूर्वी कच्छ पुलिस को सूचना मिली थी कि कच्छ के भचाऊ के नजदीक एक सफेद रंग की थार कार में कुछ लोग शराब तस्करी कर रहे हैं.
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर भचाऊ पुलिस ने हाइवे पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. इसी बीच भचाऊ के चोपडवा के नजदीक एक सफेद रंग की थार दिखी, पुलिस ने जैसे ही थार सवार के पास पहुंचे चालक ने गाड़ी भगाने लगा और पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की.
पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. इस दौरान चालक थार लेकर वहां से तेज रफ्तार में भाग गया लेकिन आगे दूसरे पुलिसकर्मियों ने थार कार को रोक लिया. इसके बाद जब पुलिस ने थार गाड़ी की चेकिंग की तो पुलिस के होश उड़ गए.
कार में शराब तस्कर युवराज सिंह के साथ महिला पुलिसकर्मी नीता चौधरी भी सवार थीं, पकड़ी गई महिला पुलिस कांस्टेबल नीता चौधरी पूर्वी कच्छ के गांधीधाम में CID Crime ( सीआईडी क्राइम ) थाने में तैनात हैं, थार कार में पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. वहीं महिला सिपाही के साथ पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसे अपराध भी दर्ज हैं.
भचाऊ डिविजन के डीएसपी सागर सांबडा ने बताया की मामले में थार कार और उसमें रखी हुई शराब दोनों को जब्त कर लिया गया हैं, पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story