भारत

पूर्व मंत्री गए थे जमीन कब्जा करने, पुलिस ने हथियारों के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 July 2024 3:21 PM IST
पूर्व मंत्री गए थे जमीन कब्जा करने, पुलिस ने हथियारों के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार
x
ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।
बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने पूर्व मंत्री छेदी राम सहित पांच लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी पर हथियार के बल पर एक जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम अपने साथियों के साथ सैदपुर गांव के पास एक विवादित जमीन पर कब्जा करने रविवार की शाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और सभी को बसंतपुर से गिरफ्तार कर लिया। राजपुर के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को न्यूज़ एजेंसी को बताया कि पूर्व मंत्री छेदी राम की गाड़ी की तलाशी ली तो हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पूर्व मंत्री सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके वाहन से दो राइफल, 57 गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अंबू चौबे ने जमीन कब्जाने को लेकर राजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story