
x
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के थेगामारा इलाके में 59 वर्षीय तपस साबरा की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, खड़गपुर लोकल थाना क्षेत्र के बरगई इलाके में 50 वर्षीय सुमित्रा खामरुई की जान चली गई। देबरा थाना क्षेत्र के राधामोहनपुर इलाके में 65 वर्षीय काजल नायक और 47 वर्षीय मालती पात्रा की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
इसी इलाके में तीन अन्य महिलाएं भी बिजली गिरने से घायल हुई हैं। बताया गया कि राधामोहनपुर में सभी महिलाएं आंधी-तूफान के दौरान खेत में कृषि कार्य कर रही थीं, तभी वे बिजली की चपेट में आ गईं। बुधवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर में पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, हुगली और बीरभूम जिलों में तेज बारिश हुई।
कोलकाता के कई हिस्सों में भी बुधवार दोपहर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शहर से आकाशीय बिजली गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को बांकुड़ा, बीरभूम, दक्षिण 24 परगना, नदिया, उत्तर 24 परगना, हुगली और हावड़ा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कोलकाता में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार और शनिवार को भी दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि रविवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में गुरुवार को अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर सक्रिय मानसूनी ट्रफ और उत्तर बंगाल तथा बांग्लादेश से लगे क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
Tagsपश्चिम बंगालआकाशीय बिजलीपश्चिम मेदिनीपुरबारिशमौसम अलर्टगरज-चमकभारी वर्षाIMDदक्षिण बंगालबिजली गिरने से मौतWest BengallightningWest Medinipurrainweather alertthunderstormheavy rainSouth Bengallightning deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





