भारत

चार सौ करोड़ रुपये की ठगी, कंपनी का MD गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 July 2024 10:12 PM IST
चार सौ करोड़ रुपये की ठगी, कंपनी का MD गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
प्रयागराज के शिवकुटी पुलिस ने चार सौ करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी निहारिका वेंचर्स कंपनी के एमडी अभिषेक द्विवेदी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे पनाह देने वाले टीकम चंद जायसवाल को पहले नोएडा से पकड़ा और उससे मिले सुराग के जरिए अभिषेक तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की तीन टीमें अभिषेक द्विवेदी निवासी गोविंदपुर, शिवकुटी की तलाश में पिछले डेढ़ माह से लगी थीं। इस दौरान उसके मददगार टीकम चंद जायसवाल को पुलिस ने नोएडा में गिरफ्तार किया। टीकम चंद बलिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि टीकम चंद से पूछताछ में ही अभिषेक की लोकेशन के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर पानीपत के एक मकान से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बस्ती जिले के एक बाबा के करीबी टीकम चंद जायसवाल ने उसे पानीपत में छिपाया था। गौरतलब है कि अभिषेक द्विवेदी ने पत्नी निहारिका के नाम पर निहारिका वेंचर्स कंपनी खोली थी। वह रीयल एस्टेट और शेयर बाजार में अच्छे लाभ का लालच देकर लोगों से निवेश कराते थे। इस मामले में पुलिस अभिषेक के पिता डॉ.ओपी द्विवेदी, सास निरूपमा, निहारिका के चालक समेत तीन लोगों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story