भारत

फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियों के पास थी पुलिस की मुहर

jantaserishta.com
8 Aug 2024 5:40 PM IST
फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियों के पास थी पुलिस की मुहर
x
जेल भेज दिया गया.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये आरोपी पुलिस अधीक्षक के नाम की स्टांप बनाते थे, जबकि नोएडा में पुलिस कमिश्नर बैठते हैं। फर्जीवाड़ा करने के लिए उनके पास सारे तंत्र मौजूद थे, इससे वो आसानी से भोले-भाले लोगों को झांसा देते थे। आरोपी पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी किया करते थे।
डीसीपी राम बदन सिंह ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी 450 रुपए फीस लेकर फर्जी तरीके से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करते थे। उनके पास पुलिस की मुहर भी थी, इससे लोगों को उन पर भरोसा हो जाता था। सूचना मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी राम बदन सिंह ने लोगों से जागरूक रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी कर्मचारी को काम पर रखें, तो उसकी पहचान सत्यापित कर लें। उसका नाम, स्थायी और अस्थायी पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर सारी जानकारी करें।
बता दें कि आरोपी बिना किसी भय के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें लूटते थे। लोगों को लूटने के लिए उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन की तरकीब खोज निकाली। इससे वो लोगों को भरोसे में लेकर पैसे ऐठने में कामयाब हो जाते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story