भारत
छात्रा के साथ गैंगरेप, एयरपोर्ट ग्राउंड से दरिंदों ने जबरन कार में बैठाया
jantaserishta.com
14 July 2024 9:18 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार रात एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड (प्रेमी) के साथ बैठी हुई थी। तभी तीन-चार मनचले आए और लड़की को जबरन कार में बैठा दिया। फिर उसके साथ हैवानियत की गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर तिलकामांझी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एफआईआर दर्ज की। भागलपुर सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह गुरुवार शाम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट ग्राउंड पर वह अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी। तभी अंधेरे में कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे पकड़कर अंदर बैठा दिया। बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका भी मुंह बांध दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसका दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने दोस्त के साथ घर आई और मां को जानकारी दी। शनिवार को केस दर्ज कराने के बाद सिटी एसपी और डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच की। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना सही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





