भारत

गैंगरेप: जन्मदिन पर बुलाकर युवती से दरिंदगी, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

jantaserishta.com
17 Aug 2026 3:10 PM IST
गैंगरेप: जन्मदिन पर बुलाकर युवती से दरिंदगी, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
x
लड़की अस्पताल में भर्ती.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 15 अगस्त के दिन एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई. सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर में अपनी नानी के घर आई थी. पड़ोस में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जन्मदिन मनाने के लिए युवती को अपने घर बुलाया, जहां उसके दो साथी मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया भी मौजूद थे. तीनों ने पहले केक काटकर बर्थडे मनाया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज कराया और 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता 15 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ श्रीवास्तव के बुलाने पर उसके घर पहुंची थी. वहां पहले से सिद्धार्थ के दोस्त मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया मौजूद थे. आरोपियों ने पहले पीड़िता के साथ केक काटकर बर्थडे मनाया. इसके बाद सिद्धार्थ और उसके दोनों दोस्तों ने मिलकर बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को लहूलुहान हालत में कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गए.
वारदात के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दीं.
लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि 15 अगस्त को थाना सदर कोतवाली में तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया और मामला दर्ज किया. 16 अगस्त की बीती रात नामजद अभियुक्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story