भारत
फिल्मी अंदाज में Police के काफिले पर हमला कर डकैती के आरोपी को छुड़ा ले गए गैंगस्टर
jantaserishta.com
29 Jun 2024 1:02 PM IST

x
मचा हड़कंप.
बेंगलुरु: कर्नाटक के गडग जिले में बिल्कुल किसी एक्शन फिल्म की तरह डकैती के एक आरोपी को उसके साथी छुड़ा ले गये। बदमाशों ने शनिवार तड़के पुलिस के काफिले पर हमला किया और अपने साथी के साथ भाग गये।
पुलिस ने बताया कि कोपल जिले में गडग रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के लोगों ने गंगावती पुलिस के काफिले पर हमला किया और आरोपी अमजद अली ईरानी के साथ फरार हो गये। गंगावती शहर पुलिस को डकैती के एक मामले में ईरानी की तलाश थी।
पुलिस अधीक्षक बी.एस. नेमागौड़ा ने शनिवार को अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद बताया कि बीती रात पुलिस की टीम ईरानी को गिरफ्तार कर गंगावती थाने ले जा रही थी। रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और आरोपी के साथ भागने में कामयाब रहे। पुलिस हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। अभी यह पुष्टि की जा रही है कि कितने हमलावर थे। घटना में पुलिस की कार की खिड़की टूट गई और दरवाजे को भी क्षति पहुंची है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस गैंग ने किया था।
एसपी नेमागौड़ा ने कहा, "हमें पता है कि उनके मन में कानून का डर कैसे पैदा किया जाना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" गैंग को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





