भारत
पति ने पहले दिया धोखा, देवर की बिगड़ी नीयत, उसके बाद...सदमे में आई
jantaserishta.com
15 Jun 2024 10:02 AM IST

x
वह अपने मायके चली आई।
शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा में विवाहिता को तीन तलाक देकर दूसरी महिला से शादी कर लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोतवाली में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसपी से मिली और इस मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है। आरोप है कि पति की सहमति के चलते उसके देवर ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। इसके कुछ दिन बाद उसके पति ने अपने भाई के साली के साथ दूसरी शादी कर ली। बताया कि उसने मामले की शिकायत जलालाबाद कोतवाली में की, परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद वह अपने मायके चली आई।
गुलनाज बानो ने एसपी को बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी गांव गुनारा निवासी आस अल्लाह के बेटे शानू उर्फ्शां मोहम्मद से हुई थी। इन पांच सालों के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। आरोप है कि हर बार उसके पति और सास ने मिलकर उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। तीसरी बार गर्भपात करवाने पर उसने विरोध जताया, जिसके चलते बीते 25 मार्च को उसके पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे जमकर मारापीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद से उसके साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी। बीते दो जून को उसके पति ने उसे तीन तलाक देते हुये घर से निकालने की कोशिश की। कोतवाल हरिपाल बालियान ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





