
x
Delhi दिल्ली: भारत सरकार ने जर्मनी द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता समाप्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। यह व्यवस्था 3 जून 2026 से केवल हवाई मार्ग से जर्मनी के जरिए ट्रांजिट करने वाले भारतीय यात्रियों पर लागू होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है, जिसमें जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा आवश्यकता को समाप्त करने की घोषणा को लागू कर दिया है।
इस निर्णय से उन भारतीय यात्रियों को राहत मिलेगी, जो अन्य देशों की यात्रा के दौरान जर्मनी के हवाई अड्डों से ट्रांजिट करते हैं। अब उन्हें ट्रांजिट के लिए अलग से वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रा प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।
भारत और जर्मनी के बीच यह कदम द्विपक्षीय संबंधों और यात्रा सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।
Next Story





