भारत

सड़क पर आया विशालकाय अजगर, अटकी लोगों की सांसें, सहम गए

jantaserishta.com
22 Oct 2024 4:51 PM IST
सड़क पर आया विशालकाय अजगर, अटकी लोगों की सांसें, सहम गए
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
देहरादून: राजधानी देहरादून के थाना रोड पर विशालकाय अजगर के सड़क पर आने से हड़कंप मच गया. घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है. अचानक सड़क पर आए अजगर को देखकर राहगीर भी चौंक गए और डर के मारे लोग तब तक आगे नहीं गए, जब तक अजगर सड़क पार करके जंगल में नहीं निकल गया. इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
जानकारी के मुताबिक पूरा वाकया देहरादून जिले के थानो रोड का है. जहां अजगर के शाम के वक्त सड़क पर आने से राहगीरों की गाड़ियों में ब्रेक लग गया. लोगों ने अजगर के पास जाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कुछ समय में अजगर ने रास्ता पार किया और जंगल में भाग गया. इतने विशालकाय अजगर को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित नज़र आया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story