भारत

गिफ्ट वाले अंकल ने मार डाला, कारोबारी के बेटे की हत्या

Nil dhankar
29 July 2026 7:27 AM IST
गिफ्ट वाले अंकल ने मार डाला, कारोबारी के बेटे की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर में एक ज्वेलर के 10 साल के मासूम बेटे की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मासूम वैभव को शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस ‘गिफ्ट’ का उसे इंतजार था, वही उसके लिए मौत का जाल बन जाएगा। हत्या के बाद अब परिवार को बेटे की वह मासूम बात बार-बार याद आ रही है, जिसे सुनकर उस समय किसी ने कोई खतरा नहीं समझा था। इस घटना को लेकर मां-बाप के बीच अपने छोटे बच्चों को लेकर डर फैल गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि किस पर भरोसा करें और किस पर नहीं। बताया जा रहा है कि घटनावाले दिन भी गिफ्ट के नाम पर ही सर्वेश ने उसे रोका था, दावा किया जा रहा है कि खेत की तरफ ले जाकर हत्या करने के बाद बोरे में शव को भर कर अपने बेंसमेंट में गेहूं और चावल के बोरी के बीच रख दिया उस पर रजाई रख दी थी। हालांकि अभी पुलिस ने इस पर खुलासा नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 24 घंटे पहले गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है ऐसे में अंदाजा है कि घर से निकले के कुछ देर बाद ही उसकी हत्या हो गई है।

परिवार वालों को अब लग रहा है कि आरोपी सर्वेश शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा पिछले कई दिनों से वैभव को अपने जाल में फंसा रहा था। वह बच्चे से घुलने-मिलने की कोशिश करता था और अक्सर उससे बातचीत करता था। हत्या से करीब चार दिन पहले सर्वेश ने वैभव से कहा था, ‘बेटा, मैं तुम्हें बड़ा गिफ्ट दूंगा।’ घर लौटकर वैभव ने मासूमियत से अपने पिता हनुमान वर्मा को भी यह बात बताई थी। उसने खुशी-खुशी कहा था, ‘पापा, अंकल हमको बड़ा गिफ्ट देने वाले हैं... देखिए क्या गिफ्ट देते हैं।’ बेटे की इस बात को परिवार ने सामान्य बातचीत समझकर नजरअंदाज कर दिया। किसी को यह आभास नहीं था कि इसी बहाने आरोपी बच्चे का विश्वास जीत रहा है।

परिजनों ने बताया कि सर्वेश का घर उनके घर से कुछ ही दूरी पर था। वह आसपास का रहने वाला होने के कारण परिवार से परिचित था और घर के आसपास उसका आना-जाना भी था। यही वजह रही कि शुरुआत में किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। 10 साल के वैभव वर्मा की हत्या से व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी,महिलाएं और स्थानीय नागरिक खजनी-सिकरीगंज और खजनी-माल्हनपार मार्ग जाम करने के साथ ही खजनी थाने पहुंच गए। थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी का एनकाउंटर करने तथा उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे।

Next Story