भारत
Golden Temple परिसर में किया योग, लड़की का Video आया सामने, कही ये बात
jantaserishta.com
23 Jun 2024 6:45 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
AMRITSAR अमृतसर: अमृतसर के श्री दरबार साहिब में योग करने वाली लड़की का वीडियो सामने आया है. अर्चना मकवाना ने अमृतसर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए गुजरात पुलिस और गुजरात सरकार का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा मैं सेफ हुं और वडोदरा क्राइम ब्रांच ने सुरक्षा दी है.
दरअसल, 21 जून को अवॉर्ड लेने दिल्ली आईं अर्चना मकवाना अमृतसर में माथा टेकने आई थीं. अर्चना योगा परफॉर्मर हैं और अलग-अलग जगहों पर योगासन करके पोस्ट करती हैं. लेकिन उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की शोभायात्रा में आसन (योग) करके इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की.
इसके बाद फोटो वायरल होने पर एसजीपीसी की ओर से नोटिस लिया गया और सिख भावनाओं और गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई.
हालांकि, अर्चना ने इंस्टाग्राम से फोटो हटाकर माफी मांग ली. अर्चना का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है. इस बीच एसजीपीसी ने कार्रवाई की, जिसमें ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसजीपीसी के 3 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी किया गया और 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया.
Tagsपंजाबपंजाब न्यूज़अमृतसरअमृतसर न्यूज़श्री दरबार साहिब में योगबिलासपुरगोल्डन टेम्पलPunjabPunjab NewsAmritsarAmritsar NewsYoga at Sri Darbar SahibBilaspurGolden Temple
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





