भारत

Accident: कार और ऑटो के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
1 Jun 2024 4:46 PM IST
Accident: कार और ऑटो के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल
x
मरने वाले में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।
Accident News फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार थाना राजावली क्षेत्र के एटा रोड स्थित अदिति गार्डन मैरिज होम के पास एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार की ऑटो से टक्कर हो गई। घटना की सूचना पाकर राजावली थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी टूंडला मौके पर पहुंचे।
इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जिस रोडवेज बस की वजह से हादसा हुआ है, उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है, शांति व्यवस्था बनी हुई है, रूट पूरी तरह से क्लियर है और आवागमन सुचारू रूप से चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story