
x
Jaipur. जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में होटल हॉलिडे इन को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह धमकी ई- मेल भेजकर दी गई है और यह देश के बाहर से आया है जिसकी साइबर विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऐहतियातन होटल को खाली कराया गया हैं और एटीएस, बम और डॉग स्क्वायड टीमों के साथ होटल की तलाशी की जा रही है।
इससे पहले होटल में फर्स्ट इंडिया टीवी का माइनिंग सेक्टर को लेकर चल रहे कार्यक्रम को बीच में ही रोक देना पड़ा और उस समय कार्यक्रम को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म संबोधित कर रहे थे। जवाहर बेढ़म ने कहा कि एक धमकी भरा ई मेल आया हैं ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए हमें यह कार्यक्रम रोक देना चाहिए और परिसर को खाली कर देना चाहिए। इसके बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया और परिसर को खाली कर दिया गया। फिलहाल होटल में सर्च अभियान चल रहा है और होटल में तलाशी पूरी होने के बाद ही लोगों को होटल में प्रवेश दिया जायेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





