भारत

पति ने पत्नी की ईंट से हत्या, 6 साल पहले की लव मैरिज का दर्दनाक अंत, 3 बच्चे अनाथ

SHIDDHANT
6 Jun 2026 12:18 AM IST
पति ने पत्नी की ईंट से हत्या, 6 साल पहले की लव मैरिज का दर्दनाक अंत, 3 बच्चे अनाथ
x
दहेज प्रताड़ना
Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर हमीर गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार तड़के नसीम नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सना (30) के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सना और नसीम की शादी करीब 6 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, जो अब मां के बिना अनाथ हो गए हैं। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि नसीम और उसकी जेठानी हसीबा लंबे समय से दहेज के लिए सना को प्रताड़ित करते थे। नसीम शराब का आदी था और भैंस व नकदी की मांग को लेकर लगातार मारपीट करता रहता था।
घटना की जानकारी होते ही मैनाठेर थाना पुलिस और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कई टीमों को संभावित ठिकानों पर दबिश देने का निर्देश दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और तीन बच्चों के भविष्य को लेकर परिजनों में चिंता व्याप्त है।
Next Story