भारत

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
29 April 2024 4:46 PM GMT
पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फुलझरिया पंचायत के सिंहपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दिया। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस दल – बल के साथ सिंहपुर गांव पहुंची और शव को जब्त करके और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके अहिल्यापुर थाना ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह जेल भेज दिया। मृतक पति सिंहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बबलु तुरी है।
मृतक के पिता 62 वर्षीय मदन तुरी के लिखित आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर पुलिस ने आरोपी पत्नी 28 वर्षीय फुलवा देवी के खिलाफ कांड संख्या 18/24 के तहत हत्या का मामला दर्ज करते हुए सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। मृतक के पिता मदन तुरी ने आवेदन के माध्यम से कहा कि उसके छोटे बेटे बबलू तुरी और उसकी बहु फुलवा देवी में हमेशा झंगडा हुआ करता था। बेटा – बहू एक ही घर में रहते हुए भी अलग खाना बनाते थे।
रविवार को लगभग 11 बजे बबलू तुरी और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। घर के अन्य सदस्य दोनों पति – पत्नी को समझा – बुझा कर गांव के एक शादी समारोह में चले गए थे। इसी बीच बबलू के पिता मदन तुरी को किसी ने सूचना दिया कि उसकी बहू ने उसके बेटे की हत्या कर दिया है। मृतक के पिता के अनुसार उसकी बहु अपने पति का गर्दन दबाते हुए घर के अंदर ले गई और घर के दीवार में माथा पटक दिया जिससे बबलु तुरी की मौत हो गई। बता दें कि मृतक के चार छोटे – छोटे बच्चे हैं, मृतक आस – पास के क्षेत्रों में मजदूरी का काम करता था।
Next Story