भारत

Bakar Khad में नहीं रुक रहा अवैध खनन

Shantanu Roy
10 Jun 2024 4:17 PM IST
Bakar Khad में नहीं रुक रहा अवैध खनन
x
अवाहदेवी। टीहरा के साथ लगती बाकर खड्ड में अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी स्थानीय पुलिस अवैध खनन का कारोबार करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पाई है। शाम ढलते व रात के समय में ओवरलोड टिप्पर बिना परमिट लिए इस धंधे से फ ल-फू ल रहे हैं। लेकिन अभी भी प्रशासन द्वारा कोई भी सटीक कारवाई नहीं कर पाई है। हालांकि कुछ समय पहले प्रशासन से सख्ती बरती थी लेकिन यह कारोबार आए दिनों और बढ़ रहा है।
सरकाघाट व धर्मपुर संधोल के साथ लगती खड्डों में अवैध खनन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों नें मनीष कुमार, राज कुमार, अनिल कुमार, मनोज, अतुल, संजय कुमार, अशोक इत्यादि का कहना है कि पुलिस अवैध खनन का कारोबार करने वालों पर सख्ती बरते अन्यथा सरकार को इस समस्या बारे अवगत कराया जाएगा। उधर, दूसरी तरफ अवाहदेवी टीहरा संधोल मार्ग पर यातयात के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी भी पुलिस द्वारा कोई भी सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
Next Story