भारत

Russia में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- ...तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा

jantaserishta.com
9 July 2024 11:55 AM IST
Russia में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- ...तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिनों के दौरे पर हैं. वह सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था. मंगलवार को पीएम मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे. यहां वह रूस में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं. मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं. आज नौ जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इस तरह से मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है.
उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा. इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है. हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है. हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाना है. हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है. देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है. गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है.
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देख अचंभित है. देश के विकास की रफ्तार से आज दुनिया हैरान है. दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है. आज भारत में लाखों स्टार्टअप है. आज का भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story