भारत
अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, ऐसे हुआ खेल खत्म
jantaserishta.com
8 Sept 2026 2:41 PM IST

x
12.73 लाख रुपए की रकम भी बरामद की.
पुणे: पुणे क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ट्रांसफॉर्मर और कॉपर के तार चुराने में शामिल था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12.73 लाख रुपए की रकम भी बरामद की।
पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल विनायक साल्वे को इस बारे में सूचना मिलने के बाद यूनिट 7 की ओर से तलाशी अभियान शुरू किया गया। दरअसल, कांस्टेबल को यह जानकारी मिली थी कि जो लोग ट्रांसफॉर्मर चोरी में संलिप्त हैं, वो बहुत जल्द ही हवेली तालुका का वाडेगांव क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं।
इस सूचना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर वाहिद पठान ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) राहुल कोलपे को आदेश दिया कि वह इस सूचना की सत्यता की जांच करके कानूनी कार्रवाई करे। इसके बाद वाडेगांव में इस गिरोह में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। यहां पुलिस ने माल से भरा हुआ वाहन रविवार को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की। इनकी पहचान मोहम्मद साहेबजान मंगरेखान (30), आदर्श चंद्रप्रकाश पांडे (22) और चंद्रसेन शिवरतन धारिया (28) के रूप में हुई है। यह सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में पुणे में रह रहे हैं।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस बात को कबूल किया कि पिछले छह महीने में इन लोगों ने आठ कॉपर ट्रांसफॉर्मर चुराई थी। चोरी की इस वारदात को लोनीकंद पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार में आने वाले वाडेगांव, अष्टपुर, सांगवी संदास, न्हावी संदास और हिंगनगांव क्षेत्र में अंजाम दिया गया था
पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तारी की वजह से लोनिकंद पुलिस स्टेशन में दर्ज भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4) और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत दर्ज आठ मामलों का भी निपटारा हो गया।
इस गिरोह में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया और अब मामले की जांच जारी है। जिसके तहत यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल थे। जांच के तहत यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉपर को कहां बेचा गया था?
इससे पहले 27 मई को पिंपरी-चिंचवड पुलिस इस गिरोह में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी पुणे जिले में इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसफॉर्मर चोरी से जुड़े 48 मामलों में शामिल थे।
चाकन नॉर्थ पुलिस ने खेड़ तालुका के बिरदवाड़ी गांव में स्थित नेक्सस हेल्थकेयर में लगे ट्रांसफार्मर से तांबे के तारों की चोरी की जांच करते हुए इस मामले को सुलझाया। बताया जाता है कि चोरी की घटना 15 और 16 मई के बीच हुई थी।
Tagsमहाराष्ट्रपुणेअंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोरी गिरोहMaharashtraPuneinter-state transformer theft gang
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





