भारत

रात में दरवाजा खोलना पड़ा भारी, कारोबारी का Murder, एक आरोपी ने भी तोड़ा दम

jantaserishta.com
14 July 2024 4:49 PM IST
रात में दरवाजा खोलना पड़ा भारी, कारोबारी का Murder, एक आरोपी ने भी तोड़ा दम
x
पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर बदमाशों ने पीतल फैक्ट्री मालिक की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि थाना कटघर क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी अनिल चौधरी (32) की शनिवार देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी। दो बदमाशों ने बीती रात करीब बारह बजे आवाज देकर दरवाजा खुलवाया था। उधर, घटना के दौरान एक बदमाश घायल हो गया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि शनिवार की रात अनिल चौधरी परिवार समेत घर में सो रहे थे। अचानक दो लोग आए और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही दोनों हमलावरों ने अनिल चौधरी को निशाना बनाकर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ अनिल चौधरी की जमीन पर गिरते ही मौत हो गई। घटना के दौरान हमलावर भी घायल हो गया था, उसका दूसरा साथी उसे अस्पताल में भर्ती करा कर फरार हो गया। उपचार के दौरान हमलावर की अस्पताल में मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर थाना कटघर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मृतक पीतल फैक्ट्री चलाते थे,उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई है। शव की शिनाख्त कराए जाने पर पता चला कि इलाज के दौरान अस्पताल में जिस शख्स की मौत हुई है वह कटघर थाना क्षेत्र का आमोद है,जो दोस्त के साथ मिलकर अनिल चौधरी की हत्या में शामिल था, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है,उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना के बारे में पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story