भारत

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल

jantaserishta.com
24 July 2024 9:58 AM IST
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकवादी मारा गया। जबकि गोलीबारी में एक जवान के भी घायल होने की खबर है। सेना ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, सुरक्षा बलों ने मंगलवार (23 जुलाई) शाम को कुपवाड़ा जिले के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
सेना ने पोस्ट में आगे कहा, "24 जुलाई को संदिग्ध गतिविधि देखी गईं। सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि एक एनसीओ घायल हो गया। ऑपरेशन अभी जारी है।" जम्मू डिवीजन के घने जंगलों वाले इलाकों में सेना पर आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने उनके खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।
इन क्षेत्रों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए विशिष्ट कमांडो बलों और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित 4 हजार से ज्यादा सैन्यकर्मियों को जम्मू डिवीजन के पुंछ, राजौरी, रियासी, डोडा और कठुआ जिलों में तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story