भारत

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, Ram मंदिर परिसर में हड़कंप

jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:12 PM IST
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, Ram मंदिर परिसर में हड़कंप
x

फाइल फोटो

सूचना पर आईजी-एसएसपी सहित पुलिस के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं।
अयोध्‍या: अयोध्‍या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात स्‍पेशल सिक्योरिटी फोर्स के एक जवान की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे लगी यह अभी तक साफ नहीं है। सूचना पर आईजी-एसएसपी सहित पुलिस के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जवान अंबेडकर नगर का रहने वाला था। बुधवार की सुबह-सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से श्री राम जन्‍म भूमि परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल कुछ भी पुख्‍ता तौर पर नहीं कहा जा रहा। जवान की मौत की खबर पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story