भारत

कांवड़ियों ने काटा बवाल, कार सवार शख्स को ढाबे के अंदर घुसकर पीटा

jantaserishta.com
21 July 2024 11:59 PM IST
कांवड़ियों ने काटा बवाल, कार सवार शख्स को ढाबे के अंदर घुसकर पीटा
x
ब्रेकिंग
UP News: मुजफ्फरनगर के नेशनल हाइवे 58 पर कांवड़ियों के बवाल का वीडियो सामने आया है. यहां पर कांवड़ खंडित होने से गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की है और कार पर चढ़कर की बवाल काटा. इस दौरान उन्होंने कांवड़ खंडित करके भाग रहे कार के ड्राइवर को भी होटल में पकड़कर पीटा और जमकर कार ड्राइवर की पिटाई की. कांवड़ियों का गुस्सा इतना था कि उन्होंने पुलिसवालों के सामने भी कार ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
यह पूरा मामला थाना छपार के रामपुर तिराहे के पास का है. यहां पर होटल के अंदर कांवड़ियों ने कुर्सियां तोड़ीं और पुलिसवालों पर भी कुर्सियां फेंकी. श्री लक्ष्मी फूड प्लाजा में चाय पी रहे कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया. पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे युवक को बचाया, कांवड़ियों ने लात घूंसों से युवक को पीटते रहे और बाहर खड़े कुछ लोग इसका वीडियो बनाते रहे. वहीं घटना की जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और फिर स्थिति संभाली.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story