भारत

मौत का LIVE वीडियो: बच्ची दुनिया में नहीं रही, मंजर देख कांप जाएंगे

jantaserishta.com
19 Aug 2024 9:11 AM IST
मौत का LIVE वीडियो: बच्ची दुनिया में नहीं रही, मंजर देख कांप जाएंगे
x
कार कुचलते हुए चली गई.
मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी से दिल दहला देने वाली घटना घटना सामने आई है. जहां सोसायटी में साइकिल चला रही 4 साल की बच्ची को एक कार कुचलते हुए चली गई. जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसे देखकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पूरा मामला मेहसाणा की स्पर्श वीला सोसायटी का है.
सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सोसायटी के अंदर एक लड़की अकेले साइकिल चलाते हुए जा रही थी. इसी बीच सोसायटी के मोड़ के पास एक कार आ गई. जिससे बच्ची डर गई और साइकिल लेकर गिर गई.
वहीं, बच्ची को देखते हुए भी लापरवाह कार चालक नहीं रुका और बच्ची पर कार चढ़ा दी. कार के नीचे आते ही मासूम बच्ची कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान 4 वर्षीय दिशा पटेल के रूप में हुई है. बच्ची की मौत से परिवार सदमे में है.
बच्ची जब साइकिल लेकर गिरी, अगर उसी समय कार चालक ब्रेक लगा देता तो उसकी जान बच जाती. इस घटना से बच्ची का परिवार सदमे में है. हालांकि, अभी कार चालक की डिटेल्स सामने नहीं आ पाई है. फिलहाल कार चालक की पहचान सीसीटीवी के आधार पर किया जा रहा है. पैरेंट्स की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story