भारत

आवारा कुत्तों का आतंक LIVE वीडियो, बच्ची पर हमला

jantaserishta.com
16 July 2025 1:22 PM IST
आवारा कुत्तों का आतंक LIVE वीडियो, बच्ची पर हमला
x
वीडियो सामने आया.
हुब्बाली: कर्नाटक के हुब्बाली में एक 3 साल की बच्ची के साथ जो हुआ वह भयानक था. यहां के सिमलानगर में घर के पास की दुकान पर गई बच्ची पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. सीसीटीवी में कैद हुए घटना के वीडियो में दिखा कि बच्ची दिन के समय सड़क पर चलती हुई जा रही है. तभी किनारे पार्किंग में लगी कार के पीछे खड़े कुछ आवारा कुत्ते अचानक उसपर टूट पड़ते हैं. वह उसे बुरी तरह से नोंचने और घसीटने लगते हैं.
यह घटना हुबली-धारवाड़ नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में हुई, जिसका प्रतिनिधित्व पार्षद मंगला गौरी करती हैं. सीसीटीवी फुटेज में वह भयावह दृश्य कैद हो गया है जब कुत्तों ने बच्ची पर झपट्टा मारा तो उन्होंने उसके कंधे, पीठ, हाथ और पैरों पर काट लिया और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले गए.
घायल बच्ची को इलाज के लिए केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए नगर निगम अधिकारियों और वार्ड प्रतिनिधि की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है, बल्कि पहले भी ऐसे कई केस सामने आते रहे हैं जब सड़क के आवारा कुत्तों ने किसी मासूम पर हमला कर दिया हो. कई मामलों में तो बच्चे की जान तक चली गई. वहीं एक बार महाराष्ट्र के कल्याण में एक बुजुर्ग महिला पर इसी तरह से कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story