भारत

भगवान नरसिंह की जलेब ने ढालपुर में बांधा सुरक्षा सूत्र

Shantanu Roy
25 Oct 2026 9:00 PM IST
भगवान नरसिंह की जलेब ने ढालपुर में बांधा सुरक्षा सूत्र
x
कुल्लू। डेढ़ घंटे की भगवान नरसिंह की जलेब यात्रा हर ढालपुर में सुरक्षा सूत्र बांध रही है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के चौथे दिन भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब यात्रा निकली। सैंज घाटी के सोने, चांदी के आभषणों से सुसज्जित देवी-देवता भगवान नरसिंह के साथ ढालपुर की सुरक्षा सूत्र बांधने की परिक्रमा पर निकले। अद्भुत, अलौकिक और अनूठा नजारा देखकर खासक बाहरी राज्यों से आए लोग भी भक्तरस में डूब रहे हैं। परिक्रमा में देवी-देवताओं के साथ भाग ले रहे हैं। रविवार को गड़सा घाटी के देवताओं ने भाग लिया। यात्रा के सबसे आगे पुलिस जवान, फिर नरसिंह भगवान की घोड़ी, उसके पीछे यात्रा में शामिल देवी-देवताओं के बजंतरी और उसके पीछ नरसिंह भगवान की पालकी और दोनों तरफ देवता चलते हैं। राजा की चानणी से यह यात्रा शुरू हुई और अस्पताल गेट, पुराने एसबीआई मैदान से देवी-देवताओं के शिविरों से होकर ढालपुर से पुन:राजा की चानणी के पास संपन्न हुई। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी पालकी में सवार हुए।
Next Story