
x
प्रेमी ने रचा खौफनाक खेल
Bijnor बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है, जिसमें मुंबई से शादी की जिद लेकर आई एक महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में दफना दिया। इस मामले का खुलासा मुंबई पुलिस और बिजनौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद हुआ। मृतका की पहचान सना उर्फ समीर के रूप में हुई है, जो मुंबई में एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। वहीं आरोपी फैसल मुंबई में हेयर और मसाज स्पा में कार्यरत था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते सना ने अपने पति से तलाक भी ले लिया था।
बताया जा रहा है कि सना अपने प्रेमी Faizal पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह इस रिश्ते से पीछे हट रहा था। इसी दौरान 29 मई को सना ईद मनाने और शादी की बात करने के लिए मुंबई से बिजनौर पहुंची थी। आरोप है कि फैसल उसे बाइक पर लेकर मंडावर थाना क्षेत्र के फतेहपुर सभाचंद के जंगल में गया, जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर फैसल ने गला घोंटकर सना की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
घटना के बाद आरोपी मुंबई लौट गया और खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करता रहा। लेकिन सना के लापता होने के बाद उसके परिवार ने मुंबई के ओशिवारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच में आखिरी लोकेशन बिजनौर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और शक के आधार पर फैसल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर सना का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Tagsबिजनौर हत्या कांडप्रेमिका की हत्यागन्ने के खेत में शवमुंबई नर्स हत्याफैसल गिरफ्तारलव स्टोरी क्राइमयूपी क्राइम न्यूजमंडावर थानाप्रेम प्रसंग हत्यामुंबई पुलिसबिजनौर पुलिससनसनीखेज वारदातमहिला हत्या मामलागुमशुदगी खुलासाक्राइम न्यूज उत्तर प्रदेशहिंदी समाचारताजा क्राइम न्यूजलव ट्रायंगल क्राइममर्डर केस खुलासायूपी क्राइम अपडेटBijnor murder casegirlfriend's murderbody in sugarcane fieldMumbai nurse murderFaisal arrestedlove story crimeUP crime newsMandawar police stationlove affair murderMumbai policeBijnor policesensational incidentwoman murder casemissing person solvedcrime news Uttar PradeshHindi newslatest crime newslove triangle crimemurder case solvedUP crime update
Next Story





