भारत

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर मानस साहू ने बनाया खास सैंड एनिमेशन, दी बधाई

jantaserishta.com
7 Oct 2026 11:32 AM IST
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन पर मानस साहू ने बनाया खास सैंड एनिमेशन, दी बधाई
x
पुरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पुरी के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने उन्हें अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मानस कुमार साहू ने एक खास सैंड एनिमेशन बनाया है, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन की तस्वीर, उनके बचपन की झलक और रूस की मशहूर इमारतों को दर्शाया गया है।
भारतीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू द्वारा बनाई गई इस कलाकृति में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक डिटेल्ड तस्वीर के साथ "हैप्पी बर्थडे प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन" का संदेश लिखा गया है। रेत से बनाई गई पुतिन की तस्वीर और रूस की ऐतिहासिक इमारतों ने इस कलाकृति को और भी खास बना दिया है।
अपनी इस कलाकृति को लेकर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने कहा, "राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मैंने आज पुरी में एक सैंड एनिमेशन बनाया है। इस एनिमेशन में हमने व्लादिमीर पुतिन की बचपन की तस्वीर के साथ-साथ उनकी मौजूदा तस्वीर और रूस की कई मशहूर इमारतों को दिखाया है।"
उन्होंने आगे कहा, "चूंकि भारत और रूस के बीच बहुत ही अच्छे संबंध हैं, इसलिए हमने राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए इस सैंड आर्ट एनिमेशन का इस्तेमाल किया है। इस सैंड एनिमेशन को पूरा करने में हमें लगभग दो घंटे लगे।"
बता दें कि मानस कुमार साहू ओडिशा के पुरी के एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट और सैंड एनिमेटर हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, त्योहारों, खेल और ऐतिहासिक घटनाओं पर अपनी कला के जरिए संदेश देते हैं। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। व्लादिमीर पुतिन के जन्मदिन पर बनाया गया यह सैंड आर्ट भी उसी का हिस्सा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story