भारत

स्टील प्लांट में जोरदार विस्फोट, 7 मजदूर बुरी तरह झुलसे

jantaserishta.com
6 Aug 2024 2:00 PM IST
स्टील प्लांट में जोरदार विस्फोट, 7 मजदूर बुरी तरह झुलसे
x
मौत की आशंका जताई जा रही है.
रांची: झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही में पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट में ब्लास्ट से 7 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
गंभीर रूप से जख्मी चार मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बताया गया कि प्लांट की चिमनी में दोपहर 12 बजे के आसपास धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए। घायलों में जिन चार को इलाज के लिए हजारीबाग लाया गया है, वे 80 से 90 फीसदी झुलस गए हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी हालत बेहद गंभीर बता रहे हैं।
घायल हुए तीन अन्य मजदूर कहां हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। बरही में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) की ओर से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। यहां कई उद्योग लगने शुरू हुए हैं। जिस पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है, वह करीब दो साल पहले यहां स्थापित हुआ है।
ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल प्लांट की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला भी मौके पर मौके पर पहुंचे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story