भारत

महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत!

SHIDDHANT
7 Nov 2026 7:22 PM IST
महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत!
x
सेहत को लेकर सामने आईं अलग-अलग रिपोर्ट्स
सदी के महानायक भारत के अस्सी के दशक के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन मेडिकल टेस्ट और तमाम तरह की अंदरूनी बीमारियों के चलते समय-समय पर अपना रूटीन चेकअप कराते हैं। लेकिन मीडिया घराने के एक सब से बड़े चैनल ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि अमिताभ बच्चन बीमार हो गए। अभी अधिकृत सूचना या कोई जानकारी बच्चन परिवार से निकल कर सामने नहीं आई है। गौरतलब है की 80 के दशक में कुली फ़िल्म में एक फाइट सीन के दौरान अमिताभ बच्चन सुपरस्टार घायल हो गए थे और गंभीर बीमार होने के कारण लगभग उनका जीवन नीला समाप्त होने की खबर उनके दर्शकों को मायूस कर गई। देश भर में उनके चाहने वाले भगवान से प्रार्थना और पूजा पाठ करने लगे थे। अमिताभ बच्चन ठीक होने के उपरांत अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी शुरू की। अमिताभ बच्चन लगातार फ़िल्मी दुनिया में छाए रहे और कौन बनेगा करोड़पति से लिविंग लेजेंड की उपाधि से नवाज़े गए। फिल्म दुनिया का सबसे बड़ा सितारा सलामत है और हम जनता से रिश्ता परिवार उनके दीर्घायु की कामना करते है।





Mumbai मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग पिछले करीब एक सप्ताह से रुकी हुई है। इस बीच शो के नए एपिसोड की जगह चैनल पर पहले से रिकॉर्ड किए गए एपिसोड प्रसारित किए जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन पिछले कई वर्षों से 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके शानदार अंदाज और सवाल-जवाब करने के तरीके के कारण यह शो घर-घर में लोकप्रिय है। हर सीजन में दर्शक बिग बी को होस्ट के रूप में देखने का इंतजार करते हैं।
सेहत को लेकर सामने आईं अलग-अलग रिपोर्ट्स
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते निर्माताओं ने फिलहाल नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है। सूत्रों के अनुसार, उनकी सेहत में सुधार होने पर अगले सप्ताह शूटिंग दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इस मामले में अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में शो से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शूटिंग रुकने की वजह अमिताभ बच्चन की सेहत नहीं, बल्कि उनके शूटिंग शेड्यूल और तारीखों की अनुपलब्धता है। फिलहाल निर्माताओं की ओर से शूटिंग रोकने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
16 नवंबर से लौटेंगे नए एपिसोड
इस बीच Sony LIV ने दर्शकों को जानकारी दी है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड 16 नवंबर से दोबारा उपलब्ध होंगे। अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में धीरे-धीरे नियमित दिनचर्या और काम पर लौटने का जिक्र किया है।
Next Story