भारत
पिता और भाई की हत्या करने वाली नाबालिग लड़की अब गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
jantaserishta.com
29 May 2024 2:26 PM IST

x
युवक फरार होने में सफल रहा.
हरिद्वार: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता और भाई की हत्या करने वाली नाबालिग लड़की को हरिद्वार में पकड़ा गया. कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जिला हॉस्पिटल के निकट से उसे हिरासत में लिया. 14-15 मार्च को जबलपुर के मिलेनियम कॉलोनी में पिता-पुत्र की हत्या हो गई थी. इस मामले में मृतक की नाबालिग बेटी और एक मुकुल कुमार सिंह नाम का शख्स आरोपी हैं. लड़की को हरिद्वार से हिरासत में लिया गया. वहीं युवक फरार होने में सफल रहा.
मिली जानकारी के अनुसार मुकुल कुमार सिंह डबल मर्डर का मुख्य आरोपी है. वह हरिद्वार से फरार हो गया. वहीं नाबालिग पकड़ी गई. दोनों एक साथ थे. नाबालिग ने पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है. वह अपने पिता और भाई की हत्या कर फरार हो गई थी. मार्च से ही वह फरार चल रही थी. अब उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस ने जब चेकिंग अभियान चलाया तो, इसी समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला अस्पताल के पास में एक जोड़ा है. इसमें लड़के का नाम मुकुल कुमार सिंह है और उसके साथ एक लड़की है. दोनों को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो इस बीच-बीच बचाव करते हुए मुकुल कुमार सिंह जो वांछित था फरार हो गया.
लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जबलपुर से 302, 201 में अपने पिता और अपने भाई की हत्या में वांछित चल रही है. जब पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया तो जबलपुर पुलिस ने इसकी पुष्टि की. जबलपुर पुलिस यहां पूछताछ के लिए आ रही है और पूछताछ के बाद ही इनको सुपुर्द किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tagsमध्य प्रदेशजबलपुरमध्य प्रदेश पुलिसहत्याहरिद्वारMadhya PradeshJabalpurMadhya Pradesh PoliceMurderHaridwar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





