भारत
LIVE वीडियो! कबाड़ समझकर कंटेनर को पैर से दबाया, अगले ही पल हुआ जोरदार धमाका, दो घायल
jantaserishta.com
28 Oct 2026 11:23 AM IST

x
देखें वीडियो.
हैदराबाद: हैदराबाद के कटेडन इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा हो गया. यहां मैलारदेवपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक स्क्रैप कलेक्शन यूनिट है. इस यूनिट मजदूर कबाड़ छांट रहे थे. कबाड़ के बीच एक प्लास्टिक का कंटेनर भी था. उस कंटेनर पर मजदूर ने जैसे ही पैर रखा, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.
ये दोनों मजदूर रोज की तरह कबाड़ में आए बोतलों और अन्य सामान को अलग करने का काम कर रहे थे. साई कृष्णा नाम के मजदूर ने जमीन पर पड़े कंटेनर को पैर से दबाया, तो वह अचानक फट गया और तेज धमाका हुआ. दोनों मजदूर घायल हो गए. घायल मजदूरों की पहचान साई कृष्णा और दिलीप के रूप में हुई है.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाका देखा जा सकता है. फुटेज में दिख रहा है कि धमाका इतना तेज था कि साई कृष्णा कई फीट दूर जाकर गिरा. आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूर भी इस आवाज से दहल गए और मौके से दूर भागे. कुछ देर तक वहां धुआं और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
इस हादसे में साई कृष्णा को चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दिलीप को मामूली चोटें लगीं. दोनों को उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने साई कृष्णा की हालत गंभीर बताई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है. दिलीप की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही मैलारदेवपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह धमाका किस वजह से हुआ और कंटेनर में कौन सा केमिकल भरा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर में कोई ऐसा केमिकल था, जिसके दबाव पड़ने पर विस्फोट हो गया और धमाका हो गया. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. फॉरेंसिक जांच के बाद ही ब्लास्ट की वजह का पता चल सकेगा. पुलिस स्क्रैप यूनिट के मालिक और अन्य मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह कंटेनर कहां से आया था और इसमें क्या भरा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





