भारत

Modi सरकार 3.0: इन नेताओं को शपथ के लिए गया फोन

jantaserishta.com
9 Jun 2024 8:59 AM IST
Modi सरकार 3.0: इन नेताओं को शपथ के लिए गया फोन
x

DELHI: नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फ़ोन से बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.

इस बीच टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story