भारत

माता बनी कुमाता...तीन मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मारा, नहीं पसीजा मां का दिल

jantaserishta.com
27 Jun 2024 3:16 PM IST
माता बनी कुमाता...तीन मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मारा, नहीं पसीजा मां का दिल
x
किसी तरह बड़े बच्चे की जान बच गई.
औरैया: यूपी के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला. जबकि, किसी तरह बड़े बच्चे की जान बच गई. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि सुबह वह घरवालों से झगड़ा करके निकली थी. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है.
दरअसल, पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के कीशमपुर घाट का है जहां एक मां ने अपने तीन बच्चों को नदी के पानी में डुबोकर मार डाला. किसी तरह एक बच्चा बचने में कामयाब हो गया, नहीं तो उसकी भी जान चली जाती. घटनास्थल पहुंचे कुछ लोगों ने जब मासूमों के शवों को पानी में उतराता देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया.
सूचना पाकर सीओ और पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल, हत्यारोपी मां प्रियंका को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पता चला है कि प्रियंका के पति की मौत डेढ़ साल पहले हो चुकी है. अभी वह अपने चचेरे देवर के साथ रह रही है.
घटना से पहले आज सुबह उसकी घर में कहासुनी हुई थी. जिसके बाद वह चार बच्चों को लेकर नदी किनारे पहुंच गई और उनमें से तीन को पानी में डुबो-डुबोकर मार डाला. बड़ा बेटा बच निकलने में कामयाब हो गया. शुरुआती तौर पर घरवालों से झगड़े के बाद गुस्से में बच्चों की हत्या करने की बात सामने आ रही है.
वहीं, मामले में आरोपी प्रियंका की चाची ने बताया वह पति की मौत के बाद अपने देवर के साथ रहती थी. देवर से कुछ बात को लेकर लड़ाई हो गई तो प्रियंका बच्चों को लेकर घर से भाग आई. कह कर गई थी कि 'हम मरने जा रहे हैं.' अब पता चला है कि तीन मसूमों की मौत हो गई है, चौथा अस्पताल में भर्ती है. हमें यकीन नहीं हो रहा कि वो ऐसा कदम भी उठा सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story