भारत
रिश्तों को झकझोरने वाली वारदात! मां-बेटे की हत्या, बड़े बेटे और बहू से पूछताछ
jantaserishta.com
4 Nov 2026 1:10 PM IST

x
डबल मर्डर से सनसनी.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में मंगलवार देर रात मां और बेटे की हत्या कर दी गई। दोनों की हत्या धारदार हथियार और हथौड़े से हमला कर की गई। पुलिस को घटनास्थल से खून लगा हथौड़ा मिला है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की आशंका जताई गई है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे और बहू से पूछताछ की जा रही है।
मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की पत्नी रामवती कुंवर (55) और उनके छोटे बेटे सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है। जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की रात करीब दो बजे पुलिस को तेंदुनी मोहल्ले में दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह थानाध्यक्ष और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान रामवती कुंवर और सुनील कुमार की हत्या की पुष्टि हुई।
टनास्थल का निरीक्षण करने के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा हथौड़ा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम के दौरान दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
एसडीपीओ ने बताया कि मृतक सुनील कुमार का बड़ा भाई दिनेश कुमार शादीशुदा है और उसकी पत्नी का नाम शांति देवी है। प्रारंभिक जांच में परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को थाने लाया गया है। दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि पुलिस को दिनेश के घर में खून के निशान धोने के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





