भारत

मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी, धर्म की दीवार लांघकर समरीन बनी सुमन

jantaserishta.com
26 Jun 2024 3:33 PM IST
मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी, धर्म की दीवार लांघकर समरीन बनी सुमन
x
मर्जी से धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग शादी कर ली.
बरेली: यूपी के बरेली में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी कर ली. लड़की का नाम समरीन है जबकि लड़के का नाम मित्रपाल है. मित्रपाल से शादी करने के बाद समरीन अब सुमन बन गई है. उसने अपना धर्म बदल लिया है. सुमन का कहना है कि उसे बुर्के में रहना पसंद नहीं था, वो मित्रपाल से प्यार करती है. इसलिए मर्जी से धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग शादी कर ली.
सुमन और मित्रपाल ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर सात फेरे लिए. मित्रपाल ने सुमन की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवन संगिनी बनाया. इससे पहले समरीन से सुमन बनी लड़की ने विधि-विधान से सनातन धर्म अपनाया.
बता दें कि सुमन बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के कुआं टांडा की रहने वाली है. सुमन का कहना है कि उसे बुर्के में रहना पसंद नहीं था. कई रीति-रिवाज भी पसंद नहीं थे. इसलिए इस्लाम धर्म छोड़ दिया और अपने प्रेमी के साथ आश्रम पहुंचकर हिंदू विधि के अनुसार विवाह करके सनातन धर्म अपना लिया.
आश्रम के आचार्य पंडित के.के शंखधर ने बताया कि लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी मित्रपाल के साथ विवाह किया है और घर वापसी की है. गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया है. शुद्धिकरण के उपरांत गायत्री मंत्र बुलवाकर सनातन धर्म में शामिल करवाया गया. मंडप में बैठकर दुल्हन बनी सुमन ने कई बार गायत्री मंत्र का जाप किया. मित्रपाल ने सुमन की मांग में सिंदूर भरकर जयमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए.
बकौल सुमन- शुरू से मेरा हिंदू धर्म के प्रति झुकाव था. प्रेमी भी हिंदू था. इसलिए आखिर में उसी के साथ रहने का निर्णय लिया. मंदिर में जाकर सनातन धर्म अपनाया और मित्रपाल के साथ शादी कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story