भारत

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के चैंपियन बने

Subhi
29 Aug 2025 8:07 AM IST
नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के चैंपियन बने
x

ज्यूरिख: नीरज इस प्रतियोगिता में 85.01 की अपनी बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे, वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 की बेहतरीन थ्रो फेंक इस मुकाबले को जीत लिया। नीरज ने 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इस बार वह चूक गए।

नीरज चोपड़ा का आखिरी थ्रो 85.01 मीटर का रहा। ये डायमंड लीग के फाइनल में उनका बेस्ट थ्रो था, जिसके चलते उन्होंने दूसरे पायदान पर इस प्रतियोगिता को खत्म किया। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर अपने दूसरे थ्रो के चलते चैंपियन बन गए।

नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो भी फाउल रहा है। नीरज के लिए इस साल का डायमंड लीग फाइनल बहुत खास अभी तक नहीं रहा है। वे पूरे मुकाबले के दौरान अच्छे टच में नजर ही नहीं आए हैं।वहीं नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो भी फाउल रहा है। अभी तक नीरज ने जितनी भी कोशिश की है उससे यही पता चल रहा है कि नीरज डायमंड लीग के फाइनल में खास फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।


Next Story