भारत

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हुआ, इनको मिली जिम्मेदारी

jantaserishta.com
17 Aug 2026 3:22 PM IST
नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हुआ, इनको मिली जिम्मेदारी
x
बीजेपी की नई टीम का ऐलान.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. नितिन नवीन की इस नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा राम माधव की भी बीजेपी वापसी हुई है, उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है.

पूर्वी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी संगठन में आईं हैं. उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है. ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.






















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story