भारत

Bihar Vidhan Sabha chunav Result 2025: बिहार में नीतीश और मोदी की लहर, चौथे नंबर पर तेज प्रताप, मोकामा में अनंंत सिंह आगे

jantaserishta.com
14 Nov 2025 10:42 AM IST
Bihar Vidhan Sabha chunav Result 2025: बिहार में नीतीश और मोदी की लहर, चौथे नंबर पर तेज प्रताप, मोकामा में अनंंत सिंह आगे
x
NDA बिहार में बंपर जीत की ओर.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अबतक के रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 182 सीटों पर और महागठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। जदयू 73 सीटों पर लीड कर रही है।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लीड कर रहे हैं।
मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार बिहार चुनाव 2 फेज में हुए और 67.10% ‌वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।
अनंत सिंह के आवास पर जीत का जश्न शुरू
मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के पटना आवास पर जीत का जश्न शुरू हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null