भारत

Opposition Leader जयराम ठाकुर बोले, उपचुनाव के लिए सरकार जिम्मेदार

Shantanu Roy
21 Jun 2024 3:33 PM IST
Opposition Leader जयराम ठाकुर बोले, उपचुनाव के लिए सरकार जिम्मेदार
x
Nalagarh. नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहे हंै। प्रदेश में जो भी हालात बने हैं, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीके का व्यवहार उन्होंने विधायकों के साथ किया, उसी का नतीजा रहा कि केएल ठाकुर समेत अन्य विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं, चाहे निर्दलीय विधायक हों या उनकी पार्टी के विधायक। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के खि़लाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए देखे गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक से लेकर पार्टी के नेता और अध्यक्ष तक सरकार के कामकाज को लेकर अंगुली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है,
कांग्रेस सरकार को आज पूरे प्रदेश ने नकार दिया है।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नालागढ़ से आप सभी भाजपा को जिताते हैं तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक परमजीत सिंह प मी, लखविन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी सं या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है, इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि खऱाब हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है।
Next Story