भारत
किसने फैलाई ट्रेन में आग की अफवाह? तीन मौतों का जिम्मेदार कौन
jantaserishta.com
15 Jun 2024 8:08 AM IST

x
मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका बताई जा रही है।
Jharkhand Train Accident: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात को भीषण हादसा हो गया। जहां लातेहार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैलने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान ट्रेन से कटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जिनकी पहचान नहीं हो सकती है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका बताई जा रही है।
शुक्रवार रात को लातेहार सासाराम-रांछी इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी। तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। इस अफवाह को सुनकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ रही थी, जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इस घटना के बाद मानिका थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। धनबाद रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। जिसके बाद यह इसे साझा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





