भारत
बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अस्पताल में घुसा पानी, लोग हुए हलकान
jantaserishta.com
21 July 2024 9:14 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
राजनादगांव: शहर में महज दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल दी है. भारी बारिश से कई सड़कें भी नदियों में तब्दील हो गई है. खासकर बसंतपुर और उसके आसपास के इलाके के घरों में गंदा पानी घुस गया. इसके अलावा भारी बारिश के कारण जिला अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया और लगभग सभी वार्डों में घुटने तक पानी भर गया है, जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
मूसलाधार बारिश के बीच एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया, जिसे भी इसी जलमग्न स्थिति का सामना करना पड़ा. स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पताल की एम्बुलेंस भी पानी में डूब गई है और डॉक्टर घुटनों तक पानी में रहकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं.
गौरतलब है कि राजनांदगांव में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रूककर हो रही बारिश ने जिले की शिवनाथ नदी को उफान पर ला दिया है. निचली बस्तियों में पानी भर गया है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए. इस बीच मोगरा बैराज से भी 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है. जिला प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और राहत कार्यों में जुटा हुआ है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





