भारत

चलती कार में रेप, नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया

jantaserishta.com
20 July 2024 3:04 PM IST
चलती कार में रेप, नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया
x

सांकेतिक तस्वीर

दूसरे आरोपी ने इसका अश्लील वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की से चलती कार में रेप का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं एक दूसरे आरोपी ने इसका अश्लील वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़ित लड़की की सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती हुई थी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि घटना एक जून को मोहना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन शिकायत गुरुवार को दर्ज कराई गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित लड़की 9वीं क्लास की छात्रा है और इंस्टाग्राम पर आरोपियों में से एक से उसकी दोस्ती थी. उन्य आरोपियों से उस युवती की पहचान उसी के जरिए हुई थी. एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर पहले बातचीत की थी.
उन्होंने बताया कि 1 जून को दोनों लड़के और एक अन्य आरोपी लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ घूमने के लिए मजबूर किया. अधिकारी ने कहा, शिकायत के अनुसार एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और दूसरे ने उसका वीडियो बनाया, जबकि उनका तीसरा साथी कार चला रहा था.
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाया. अधिकारी ने कहा, 'जब लड़की ने उनकी धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद पीड़ित को परिवार के लोगों से इसकी जानकारी मिली.'
उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story