भारत

गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
7 Aug 2024 4:16 PM IST
गृह मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गृह मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्टेलर जीवन सोसायटी के सामने पार्क में टहलने गए थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है।
दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का शव ग्रीन बेल्ट में एक बेंच पर मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारे की तलाश कर रही है।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित जीवन स्टेलर हाउसिंग सोसायटी के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का नाम हरि प्रकाश है और वह जीवन स्टेलर हाउसिंग सोसायटी में रहते थे। बुजुर्ग गृह मंत्रालय से सेवानिवृत हुए थे। डीसीपी सेंट्रल जोन सुनीति भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त के बाद पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले को लेकर डीसीपी सुनीति का कहना है कि एक शव हमें ग्रीन बेल्ट पार्क में बेंच पर मिला। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के सिर पर जख्म का निशान था। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story