
x
खबर चौंकाने वाली.
ठाणे: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में ट्रैफिक जाम की वजह से एक गर्भवती महिला की रिक्शा में ही डिलीवरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में रिक्शा ट्रैफिक जाम में फंस गया. ऐसे में अस्पताल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले महिला ने रिक्शा में ही एक बेटे को जन्म दे दिया.
दरअसल, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी के चुनावी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ट्रैफिक जाम से नागरिक परेशान हैं. मंगलवार को कैंप नंबर 3 के सेक्शन 20 इलाके में रहने वाली हरिकला थापा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी. इसके बाद परिवार ने उन्हें इलाज के लिए सरकारी सेंट्रल अस्पताल ले जाने का फैसला किया. तत्काल कोई दूसरा वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार उन्हें रिक्शा से अस्पताल लेकर रवाना हुआ.
रिक्शा जैसे ही न्यू एरिया इलाके में पहुंचा, वह भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गया. करीब 15 से 20 मिनट तक रिक्शा जाम में फंसा रहा. इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई. अस्पताल की दूरी कुछ ही रह गई थी, लेकिन जाम के कारण रिक्शा आगे नहीं बढ़ पा रहा था. आखिरकार अस्पताल पहुंचने से पहले ही हरिकला की रिक्शा में डिलीवरी हो गई और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया.
इस घटना ने उल्हासनगर शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम का सामना आम नागरिकों को करना पड़ता है. खासकर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए यह समस्या बेहद गंभीर बन जाती है. ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग जोर पकड़ रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





