भारत

सीट बंटवारे पर खींचतान, इमरान मसूद ने मायावती को दिया गठबंधन का न्योता

SHIDDHANT
25 Nov 2026 7:54 PM IST
सीट बंटवारे पर खींचतान, इमरान मसूद ने मायावती को दिया गठबंधन का न्योता
x
सपा की उम्मीदवार सूची के बीच कांग्रेस ने मायावती को दिया न्योता
उत्तर प्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसके बाद दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को गठबंधन में शामिल होने का न्योता देकर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
इमरान मसूद ने मायावती को लेकर कहा, ‘बहन जी बहुत बड़ी नेता हैं, मैं तो चाहता हूं कि वह हमारे साथ आएं। हालांकि, यह फैसला मायावती जी को ही करना है कि वह हमारे साथ गठबंधन करेंगी या नहीं। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में मायावती को गठबंधन का न्योता दिए जाने से राजनीतिक चर्चाएं और बढ़ गई हैं।
हालांकि, इमरान मसूद ने स्पष्ट किया है कि गठबंधन में शामिल होने या नहीं होने का निर्णय मायावती को ही लेना है। उनके इस प्रस्ताव पर बसपा प्रमुख की प्रतिक्रिया का इंतजार है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का अंतिम स्वरूप क्या होगा और बसपा आगामी चुनाव में किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल इमरान मसूद का बयान उत्तर प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में है।
Next Story