भारत

घर में बच्ची को अकेला देख पड़ोसी की नीयत हुई खराब, किया रेप

jantaserishta.com
25 Aug 2024 5:54 PM IST
घर में बच्ची को अकेला देख पड़ोसी की नीयत हुई खराब, किया रेप
x
सांकेतिक तस्वीर
हालत गंभीर.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 9 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने रेप किया। मां जब घर लौटी तो पीड़िता ने पड़ोसी की सारी करतूत बताई। उधर, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून बहने से परिजन उसे जिला महिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी नगर पंचायत क्षेत्र का है। 9 साल की बच्ची अपनी मां और 14 साल के भाई के साथ रहती है। भाई घूम कर पानी बेचने का काम करता है तो वहीं मां घर चलाने के लिए दूसरों के घर में बर्तन मांजती है। पड़ोस में कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला विजय कुमार उर्फ गोलू रहता है। उसने लव मैरिज की है। शनिवार शाम बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान विजय घर में घुसकर बच्ची से रेप किया।
मां जब कुछ घंटों बाद घर लौटी तो बच्ची लिपट कर रोने लगी। इसी दौरान महिला की मां की नजर जब कपड़ों पर पड़ी तो उस पर खून लगा देख कर चौंक पड़ी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पूछने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। बदहवास मां ने बंकी चौकी में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्ची के साथ रेप के आरोपी विजय उर्फ गोलू को पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस जब कपड़ों की बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर खंडहर में पहुंची थी जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story