भारत

सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

jantaserishta.com
19 July 2026 9:01 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का रविवार को 53वां जन्मदिन है। उनका जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर कई नेताओं ने उनको बधाई दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोककल्याण और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के प्रति आपका समर्पण निरंतर प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि को नई गति प्रदान कर रहा है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता और यश प्राप्त हो।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माता दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो। आप जनसेवा, सुशासन एवं विकास के पथ पर निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें, यही शुभेच्छा है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो, आप दीर्घायु हों और निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story